फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pollution increased due to fireworks on Diwali, AQI reached 290

Sonipat News: दिवाली पर आतिशबाजी से बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 290 पहुंचा

Sat, 02 Nov 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Pollution increased due to fireworks on Diwali, AQI reached 290
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ गया और एक्यूआई 290 पर पहुंच गया। इस दौरान लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
पटाखे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के बाद भी दिवाली पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की। अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों से बड़ी मात्रा में पटाखें भी जब्त कर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके भी वीरवार व शुक्रवार को आतिशबाजी हुई जिससे जहरीला धुआं फैल गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिवाली की रात 12 बजे के बाद तक आतिशबाजी जारी रही। शुक्रवार को भी लोगों ने पटाखे फोड़े जिससे वायु गुणवत्ता सूचना का स्तर बढ़ते हुए 290 के पार पहुंच गया। दिन में नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे एक्यूआई में सुधार दर्ज किया गया।

500 किलो पटाखे पकड़े
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चार टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर शिकंजा कसा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि टीमों ने लगातार कार्रवाई कर 500 किलो पटाखे जब्त किए हैं। गन्नौर, सोनीपत, गोहाना व कुंडली में टीमों ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की आई गिरावट
नवंबर शुरू होने के साथ ही दिन व रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला है। जिले में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.7 व न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
दिवाली पर आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा है। वातावरण में हल्का धुंआ फैल गया है, जिससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। हवाल चलने से एक्यूआई में थोड़ा सुधार हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों से जल्द ही ठंडी हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगी जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed