फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pollution Control Board scientist inspected crop residue management

Sonipat News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक ने किया फसल अवशेष प्रबंधन का निरीक्षण

Wed, 02 Oct 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board scientist inspected crop residue management
फोटो 19. सोनीपत के गांव जाखौली स्थित खेत में फसल अवशेष प्रबंधन का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय
सोनीपत। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. अल्पना ने मंगलवार को गांव जाखौली, अटेरना, मनौली, सेवली, पतला के खेतों में जाकर धान के अवशेषों के प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुदान पर दिए गए फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि उपकरण के जरिए धान की पराली का प्रबंधन करने वाले किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से जाना कि उनको पराली का प्रबंध करने से किस प्रकार के फायदे हो रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि पराली जलाने के बजाय उनका प्रबंधन करने के लिए गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर गठित कमेटियां प्रत्येक क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं कि कहीं पर कोई किसान पराली तो नहीं जला रहा। इस दौरान खंड कृषि अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह, कृषि विकास अधिकारी डॉ. अजय, कनिष्ठ अभियंता संदीप, सुपरवाइजर वैभव तोमर व नवीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed