फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political news

कटवाल गांव की नई सरपंच पर फर्जीवाड़े का आरोप

Sun, 07 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 07 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
political news
गांव कटवाल की नवनिर्वाचित सरपंच पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। आरोप पंचायती चुनाव में दूसरे नंबर पर रही प्रवेश कुमारी ने लगाए हैं। आरोप है कि सरपंच अनीता ने पहले अनपढ़ बताकर बुढ़ापा पेंशन बनवाई और अब पढ़ी-लिखी बनकर सरपंची जीत ली। गिनती के 4 वोटों से चुनाव में पराजित हुईं निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्वारा फर्जीवाड़े के कागजी दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। प्रवेश कुमारी का कहना है कि हालांकि बुढ़ापा पेंशन बनवाने की न्यूनतम उम्र 60 साल है, लेकिन खुद को अनपढ़ बताकर अनीता तब से वृद्धावस्था पेंशन ले रही हैं जब उनके पति जगदीश गांव के पंच हुआ करते थे।
विज्ञापन

प्रवेश कुमारी द्वारा पत्रकारों के सामने पेश दस्तावेजों के अनुसार अनीता देवी की जन्म तिथि को लेकर भी विवाद है। अनीता गोहाना विकास खंड के ही ककाणा गांव की बेटी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र के मुताबिक उनकी जन्मतिथि 1 फरवरी 1967 है। हालांकि खानपुर कलां गांव के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहां से अनीता ने 29 अप्रैल 1980 से 31 मार्च 1982 तक कक्षा 9 और कक्षा 10 की पढ़ाई की। स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा 29 जनवरी 2016 को जारी प्रमाणपत्र के मुताबिक अनीता की जन्मतिथि 7 जुलाई 1966 है। दोनों जन्म तिथियों में से किसी के भी मुताबिक अनीता की उम्र आज भी 60 साल नहीं है। बता दें कि 17 जनवरी को दूसरे चरण में कटवाल गांव में वोट डाले गए थे। मतगणना में अनीता को 662 और प्रवेश कुमारी को 658 वोट मिले थे।
विज्ञापन


क्या बोले सरपंच के पति
नवनिर्वाचित सरपंच अनीता देवी के पति जगदीश का कहना है कि उन्होंने सितंबर 2015 में खट्टर सरकार की नीति के मुताबिक ली गई पेंशन की रकम को ब्याज सहित सरकारी खजाने में जमा करा दिया था। इसके बाद उन्होंने पेंशन नहीं ली। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उनकी पेंशन किसने अनपढ़ दर्ज करते हुए बनाई। उनकी जन्म तिथि 7 जुलाई 1966 है। 31. परास्त प्रत्याशी प्रवेश कुमारी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed