फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Political churning intensifies, candidates may be declared soon

Sonipat News: राजनीतिक मंथन हुआ तेज, जल्द घोषित हो सकते सकते हैं प्रत्याशी

Sat, 16 Mar 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 16 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Political churning intensifies, candidates may be declared soon
सोनीपत। लोकसभा चुनाव की रणभेरी के बावजूद अभी तक सोनीपत में किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि आए दिन कयास खूब लगाए जा रहे हैं। अब चुनावों की तारीख तय हो गई है तो सभी पार्टियां इस दिशा में मंथन तेज करेंगी और हो सकता है अगले सप्ताह मुख्य रूप से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाए। हालांकि, चुनाव में लंबा समय मिलने के कारण समय इससे ज्यादा भी लग सकता है।
विज्ञापन


सोनीपत से भाजपा में मुख्य तौर पर पहलवान योगेश्वर दत्त, रमेश कौशिक, डॉ. अरविंद शर्मा, मोहन लाल बडौली व तीर्थ राणा के नामों की चर्चा है। इनमें से कोई एक नाम फाइनल हो सकता है। हालांकि, भाजपा अंतिम समय में कयासों से अलग कोई नया नाम सामने लाकर चौंका सकती है। इसी तरह कांग्रेस की टकटकी केवल भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा पर है। उसके बाद परिस्थिति के अनुसार कुलदीप शर्मा, पदम दहिया, सुरेंद्र दहिया, ब्रह्मचारी सतपाल, जगबीर मलिक में से कोई प्रत्याशी हो सकता है। कांग्रेस इस बार सोनीपत से हैवीवेट प्रत्याशी को उतारने से परहेज करने के संकेत दे चुकी है। भाजपा से कांग्रेस में आए हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह भी सोनीपत या हिसार से आ सकते है। हालांकि उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने बेशक पैनल में उनका नाम नहीं था, लेकिन वह रुचि दिखाए तो सोनीपत से उनके नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं, जजपा व इनेलो के प्रत्याशियों को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं है। दोनों पार्टियां सामान्य कार्यकर्ताओं को ही मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed