फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police will get DNA done on Ravindra's dead body along with his mother.

Sonipat News: पुलिस रवींद्र के शव के अवशेष का मां के साथ कराएगी डीएनए

Wed, 25 Oct 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police will get DNA done on Ravindra's dead body along with his mother.
खरखौदा (सोनीपत)। सोनीपत रोड पर ड्रेन नंबर-आठ के पास मिले शव की पहचान दिल्ली के पंजाब खोड के निवासी रवींद्र के रूप में होने के बाद अब पुलिस उसकी वैज्ञानिक सत्यता के लिए मां के साथ डीएनए मिलान कराएगी। इसके लिए मृतक की मां के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


ड्रेन नंबर-8 के पास 8 अक्तूबर को एक युवक का जला हुआ शव मिला था। शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया गया था। पुलिस ने जहां सूचना देने वाले किसान राजपाल की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में शव की पहचान दिल्ली के गांव पंजाब खोड निवासी चालक रवींद्र के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस मामले का पटाक्षेप करते हुए रवींद्र के ही साथी परिचालक गांव थाना कलां के परजीत को गिरफ्तार किया था, जिस पर उसकी हत्या का आरोप है और उसे न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अब पुलिस ने रवींद्र की हत्या करने के बाद उसके शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से जला देने के चलते उसकी पहचान को और पुख्ता करने के लिए डीएनए टेस्ट करवा रही है। इसके लिए रवींद्र की मां के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें मधुबन लैब भेजकर शव के डीएनए से मिलान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed