फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police will crack down on hooligans during Holi

Sonipat News: होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसेगी पुलिस

Mon, 10 Mar 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police will crack down on hooligans during Holi
सोनीपत। होली पर्व पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहेगी। होली व दुल्हेंडी के दिन पुलिस की पीसीआर, डायल-112 व राइडर पूरे क्षेत्र में निगरानी रखेंगी। साथ ही पर्व पर नशा कर हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। शराब के नशे में पकड़े जाने पर जेल के अंदर ही मनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


होली के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे। कुछ लोग होली के मौके पर लड़कियों व महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े भी अधिक होते हैं। ऐसी नौबत न आए और लोग शांति से होली मनाएं इसके लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। होली व दुल्हेंडी के दिन पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने जिले को अलग-अलग जोन में बांटा है। साथ ही पीसीआर, डायल-112 और बाइक राइडर होली पर गश्त कर हुड़दंगियों की निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन


थाना प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस अल्कोहल सेंसर से लैस रहेगी
सभी थाना और ट्रैफिक प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे वह शराबियों पर नकेल कस सकेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शराब के नशे में पकड़े जाने वालों के चालान काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन सवारों और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके

पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को सख्त निर्देश दिए है कि वाहन चालकों, महिलाओं और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके। गुब्बारे फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही सार्वजनिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।

थाना प्रभारियों को दिए गश्त करने के निर्देश

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के लिए गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पीसीआर व बाइक राइडरों की विशेष गश्त भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सभी से त्योहार को भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed