फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police will be deployed with metal detectors in temples for the safety of Kanwariyas.

Sonipat News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंदिरों में मेटल डिटेक्टर लेकर तैनात रहेगी पुलिस

Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police will be deployed with metal detectors in temples for the safety of Kanwariyas.
सोनीपत। आज शिवरात्रि है। पैदल और डाक कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 14 रूट पर 40 बाइक राइडर के साथ 33 डायल-112 व 16 पीसीआर तैनात रही। पुलिस ने मंदिरों में सुरक्षा के लिए मेटल डिक्टेक्टर के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापाक प्रबंध कराए हैं। पर्याप्त पुलिस बल रिजर्व भी रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही सिविल प्रशासन से सरकारी अस्पताल, डिस्पेंसरी व प्राइवेट नर्सिंग होम में आपातकालीन सेवाएं दिन-रात सुचारू रखने का अनुरोध किया है। जिले में उपलब्ध एंबुलेंस सेवाएं, अग्निशमन वाहन व रिकवरी वाहन भी अपने स्थानों पर दिन-रात तैयार रखे गए। शिवरात्रि पर्व पर सभी मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान पुरुष व महिला पुलिस बल नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन




रोहतक पानीपत हाईवे को किया वन वे

गोहाना में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने वीरवार को पानीपत-रोहतक हाईवे को वन कर दिया है। साथ ही पुलिसकर्मी तैनात किए है जो यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। कांवड़ियों के स्वास्थ्य जांच के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

कांवड़ियों की सुरक्षा व उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम किया है। पीसीआर व डायल-112 के साथ ही राइडर भी तैनात किए हैं। बड़े मंदिरों में मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed