फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police took permission from the court to take action, investigation intensified

Sonipat News: पुलिस ने न्यायालय से ली कार्रवाई की अनुमति, जांच तेज

Wed, 11 Sep 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Police took permission from the court to take action, investigation intensified
राई(सोनीपत)। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया को धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुमति ले ली है।
विज्ञापन

पहलवान के मोबाइल में व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर कांग्रेस छोड़ने को लिखा गया था। मूलरूप से झज्जर के गांव खुड्डन हॉल एल्डिको सिटी सोनीपत निवासी बजरंग पूनिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें शनिवार सुबह धमकी दी गई है। उनके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल आई थी। उन्होंने रिसीव की तो कॉल करने वाले ने कहा कि उसने मैसेज भेजा है। उसे पढ़ लो। उन्होंने मैसेज देखा तो उसमें लिखा था कि ‘बजरंग कांग्रेस के इस पद से इस्तीफा दे दो, अन्यथा यह तुम्हारे व परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

चुनाव से पहले ही दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर लेना हमारा कुछ नहीं होगा। यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। इस मैसेज को इग्नोर मत करना’। उन्होंने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहलवान बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई के लिए अदालत से अनुमति ली है। मामले में जांच तेज कर दी गई है।-रवींद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed