फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police team attacked on information of assault on woman

महिला से मारपीट की सूचना पर गई पुलिस टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
police team attacked on information of assault on woman
गोहाना। गांव बिचपड़ी में महिला से मारपीट के मामले में जांच को गई पुलिस टीम पर उसके पति ने जेठ ने हमला कर दिया। उन्होंने हवलदार से मारपीट  कर दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। हवलदार के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हवलदार सुमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि गांव बिचपड़ी की रहने वाली रश्मि ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की थी उसका पति संजय शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिस पर एचसी संजय व अन्य पुलिस कर्मी गांव बिचपड़ी में पहुंचे थे। सुमित का आरोप है कि वहां पर रश्मि ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। जब सुमित महिला से बातचीत कर जानकारी ले रहा था इसी तो दौरान उसका पति संजय व जेठ राजेश ने सुमित पर हमला कर दिया। उन्होंने गला पकडऩे के साथ ही मारपीट भी की। कर्मियों ने मशक्कत के बाद उसे छुड़वाया। जिस पर पुलिस ने संजय व राजेश के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed