{"_id":"65e770022b2b6438d008aef4","slug":"police-strict-on-external-interference-chased-youth-a-lot-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114871-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाहरी हस्तक्षेप पर पुलिस सख्त, युवाओं को खूब दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाहरी हस्तक्षेप पर पुलिस सख्त, युवाओं को खूब दौड़ाया
Wed, 06 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस सख्त नजर आई। मंगलवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने संस्कृत, कला, गृह विज्ञान व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा दी। वहीं 12वीं कक्षा का कृषि व दर्शनशास्त्र विषय का हुआ पेपर हुआ। बोर्ड परीक्षा में पर्चियों का खेल रोकने व परीक्षा केंद्र की दीवार फांदकर खिड़की से कमरों में पर्चियां फेंकने की फिराक में घूमने वाले युवाओं को पुलिस ने खूब दौड़ाया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। परीक्षा शुरू होने के बाद से ही नकल के मामले सामने आने लगे थे। हिंदी विषय के पेपर में नकल के 14 केस पकड़े गए थे। वहीं सोमवार को हुई 12वीं कक्षा की रसायन शास्त्र, अकाउंटेंसी व लोक प्रशासन विषय की परीक्षा में भी कई केंद्रों पर जमकर पर्चियों का खेल चला। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी केंद्र अधीक्षकों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस को भी बाहरी हस्तक्षेप रोकने को कहा गया है। जिसका असर मंगलवार को देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस ने दीवार पर चढ़ने का प्रयास करने वाले युवाओं को जमकर दौड़ाया। यही कारण रहा कि फ्लाइंग दस्तों के निरीक्षण में किसी भी केंद्र पर नकल कोई मामला सामने नहीं आया।
केंद्रों के बाहर रहा पुलिस का पहरा
गोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र के बाहर धारा 144 लगाई गई है। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। खिड़कियों के सहारे पर्चियां फेंकने वालों, दीवार पर चढ़ने वाले युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर रही। केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मचारी केंद्र के बाहर भी राउंड लगाते रहे, ताकि युवाओं की भीड़ जमा ना हो। वहीं पुलिस पीसीआर भी गश्त पर रही। हालांकि युवा पुलिस को चकमा देकर पर्चियां डालने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस को कहा गया है। मंगलवार को 10वीं व 12वीं कक्षा की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत