Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police sought cooperation from traders for better law and order

Sonipat News: पुलिस ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मांगा व्यापारियों सहयोग

Wed, 30 Apr 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police sought cooperation from traders for better law and order
सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक व्यापारियों व पुलिस अधिकारियों संग बैठक लेते पुल
सोनीपत। बढ़ती आपराधिक घटनाएं, ट्रैफिक अव्यवस्था, अतिक्रमण, नशे की समस्या व कश्मीर के पहलगाम में हुई निंदनीय घटना के बाद सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने को लेकर लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कुशल पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए आमजन, विशेषकर व्यापारी वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शहर में अपराध, अतिक्रमण और नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चल रहे हैं, लेकिन इन अभियानों की सफलता में नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव ने कहा कि पहलगाम में निंदनीय घटना हुई है। देश वर्तमान में संवेदनशील स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में समाज को एकजुट रहते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह, हेट स्पीच या सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर पुलिस को तुरंत सूचित करना चाहिए। उन्होंने नशे को समाज के लिए विष समान बताया और कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसीपी जीत सिंह, एसएचओ सिटी महेश कुमार, एसएचओ सिविल लाइन सतबीर सिंह, एसएचओ सदर सुभाष और ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक देशराज, एसआईएस कुलदीप सिंह, वेस्ट जोन एसआईएस कविंदर सिंह, पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं व्यापारी प्रतिनिधियों में जिला चेयरमैन संजय वर्मा, प्रधान संजय सिंगला, पवन तनेजा, राम नारायण गोयल, सुशील स्याल, रविंद्र सरोहा, राकेश चोपड़ा, जवाहरलाल चांदना, जतिन डेम्बला, हरिओम जांगड़ा, नवीन गर्ग और सुरेश नासा शामिल रहे।



अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्ती

एसीपी राहुल देव ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा और नगर निगम के सहयोग से विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह स्वयं अतिक्रमण हटाकर शहर को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।


लूट की घटनाओं पर व्यापारियों ने जताई चिंता

व्यापारियों ने बैठक में जिले लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण व्यापार के लिए अनिवार्य है और उन्होंने पुलिस को सभी अभियानों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed