{"_id":"5efdf7dd8ebc3e431314aab8","slug":"police-reached-close-to-constable-spo-killers-may-be-arrested-soon-sonipat-news-rtk562150053","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही-एसपीओ के हत्यारोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही-एसपीओ के हत्यारोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तार
विज्ञापन
गोहाना । गांव बुटाना के पास सिपाही व एसपीओ की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस का दावा है कि उनके बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उनकी तलाश को जींद व सोनीपत में ही दबिश दे रही है।
पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर पहिए पर खून लगा होने की जांच को फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से पैसे लेकर छोडने को कहा था, लेकिन उनके मना करने के बाद उन पर हमला किया गया।
सोमवार रात को बुटाना चौकी से गश्त पर निकले सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान सिंह की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें तलाश में जुटी सीआईए-2 और साइबर सेल की टीम पर दो आरोपियों ने जींद में हमला कर दिया था। जिसमें जींद की अजमेर बस्ती का अमित मारा गया था। वहीं रामनगर जींद का संदीप गिरफ्तार हुआ था। मामले में भिवानी मोड़ जींद का विकास व तीन अन्य फरार है। पुलिस सभी की पहचान कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि चौथा आरोपी जींद का ही नीरज है। हालांकि अभी उसके नाम को लेकर पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के बारे में काफी अहम सुराग हाथ लग चुके है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए जींद व सोनीपत में कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
कार को फोरेंसिंक लैब में भेजेगी पुलिस
सिपाही व एसपीओ की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें कड़ा सजा दिलाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। वारदात के बाद बदमाश जिस कार में फरार हुए थे उसके एक पहिए पर खून के निशान लग गए थे। पुलिस पहिए पर लगे खून और घटनास्थल पर बिखरे रविंद्र के खून की फॉरेंसिक लैब से जांच करवाएगी। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी संदीप से टीमें पूछताछ कर रही हैं। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने कार को लॉकडाउन शुरू होने से चार दिन पहले ही गुरमीत से खरीदा था। लॉकडाउन में कार्यालय बंद होने के चलते उसने कार अपने नाम न करवाने का बहाना मिल गया था।
अमित ने पुलिस कर्मियों से पैसे लेकर छोड़ने को कहा था
सोमवार रात को गश्त के दौरान पकड़े जाने पर दोनों पुलिस कर्मियों ने आरोपियों व महिलाओं को चौकी चलने को कहा था। इस पर अमित ने पुलिस कर्मचारियों से रुपये लेकर छोडने की पेशकश की थी। पुलिस कर्मियों ने रुपये लेने से मना कर दिया और ईमानदारी पेश करते हुए आरोपियों को चौकी ले जाने लगे। इस पर अमित व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
-----
पुलिस सिपाही व एसपीओ के हत्यारापियों के नजदीक है। उनके बारे में काफी अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की कार को फोॅरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्हें सजा दिलाने के लिए सभी सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत