फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police personnel will increase patrolling at 18 checkpoints and 32 points to provide security.

Sonipat News: 18 नाके व 32 पॉइंट पर गश्त बढ़ाकर सुरक्षा देंगे पुलिसकर्मी

Fri, 17 Oct 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police personnel will increase patrolling at 18 checkpoints and 32 points to provide security.
सोनीपत। धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा प्रदान करने व अतिक्रमण पर अंकुश के लिए विशेष योजना तैयार की है। पुलिस ने ज्वेलर्स को इसे लेकर विशेष हिदायत दी है। साथ ही सुरक्षा के लिए 18 स्थानों पर नाके लगाने के साथ ही 32 पॉइंट चिह्नित कर वहां विशेष गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाजार में मुख्य रूप से यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। बाजार की सड़कों को वन वे किया गया है। धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर जहां बाजार सज गए हैं। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने धनतेरस पर्व पर सभी ज्वेलर्स को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने सुरक्षा गार्ड को विशेष रूप से प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर क्षेत्र, हलवाई हट्टा, सुभाष चौक क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक पार्टियां तैनात रहेंगी। जिससे किसी के साथ अनहोनी घटना को तुरंत रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण पर भी रहेगी विशेष नजर

पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर भी विशेष प्रबंध किए है। सडक़ पर वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की गई है। वाहनों को खड़ा करने के लिए विशेष स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। जिससे यातायात सुचारू रह सके।





पटाखों पर प्रतिबंध के चलते की जाएगी विशेष चेकिंग

सोनीपत जिले में पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर भी पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी। पटाखे बेचने व जलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रीन पटाखे बेचने व जलाने की अनुमति रहेगी।




सीसीटीवी से भी होगी निगरानी

पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम में भी सक्रिय रहेगी। वह सीसीटीवी से शहर के प्रमुख स्थानों व मार्गों पर नजर रखेंगे। कोई भी वारदात होने पर कंट्रोल रूम से आरोपियों की लोकेशन सर्च कर संबंधित पुलिस टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिसकर्मी बाजारों के प्रधानों और व्यापारी नेताओं के भी संपर्क में रहेंगे। जिससे सुरक्षा में सहयोग मिल सके।



स्वर्णकारों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष हिदायत दी गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। -ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed