फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police negligency

कोर्ट में किए दावे, मौके पर तोड़ गए दम

Wed, 02 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 02 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
police negligency
एक तरफ दिल्ली का ग्रीन टैक्स जिले की सड़कों पर भारी पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस कोर्ट में गलत तस्वीर पेश कर अपना पीछा छुड़ाने पर तुली है। मामला सेक्टर 14-15 के आउटर रोड और सेक्टर-14 के जानकीदास स्कूल वाले रोड का है। आउटर रोड पर दो दिन पहले लगाया गया हाईटगेज भी टूट चुका है, लेकिन फिर भी पुलिस कोर्ट में कहती है कि सारे इंतजाम पूरे हैं। चौक पर किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं है, भारी वाहन निर्बाध रूप से आवाजाही कर रहे हैं। फिर भी पुलिस कहती है कि चौक पर पुलिस कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। दरअसल वकील सुशील कुमार जैन ने पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई थी और सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर उपरोक्त तस्वीर पेश की, लेकिन असली तस्वीर अमर उजाला की तहकीकात में सामने आई जो कि मंगलवार शाम को ही की गई। आपको भी बताते हैं कि पुलिस ने क्या बोला और मौके पर क्या था।
विज्ञापन


हमने लगाया हाईटगेज : रात को ही टूट गया था
एसपी की ओर से कोर्ट में कहा कि हमने हाईटगेज लगवा दिया है। बता दें कि दो दिन पहले ही अग्रसेन चौक के पास ही हाईटगेज लगवाया गया था। लेकिन सिर्फ एक ही रोड पर वो भी अग्रसेन चौक से अंदर की ओर जाते हुए। दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों के लिए हाईटगेज नहीं लगवाया गया था। यह हाईटगेज भी सोमवार रात से टूटा हुआ। मौके पर पहुंचकर पता चला कि देर रात किसी भारी वाहन ने स्पीड में इसे टक्कर मार कर तोड़ दिया था। जिसे बाद में कुछ लोगों ने उठाकर साइड में किया है। जबकि दूसरी ओर जानकीदास स्कूल वाले सेक्टर 14 के रोड पर हाईटगेज भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


अब नहीं आएंगे भारी वाहन : शाम को भी चल रहे थे ट्रक
सेक्टर 14-15 डिवाइडर रोड पर भारी वाहन नहीं आएंगे। ऐसा एसपी की तरफ से अदालत में कहा गया। लेकिन मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि लगभग हर दो या तीन मिनट में एक भारी वाहन इस सड़क से जरूर गुजरा। आने और जाने वाले दोनों ही रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रही। यही हालत जानकीदास वाले रोड पर थी। यहां पर भी कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी नहीं कर रहा था। इसी कारण भारी वाहन विशेषकर रोडवेज की बसें यहीं से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात किए हैं पुलिसकर्मी : मौके पर एक भी नहीं
एसपी की ओर से पेश हुए पुलिसकर्मी ने अदालत में कहा कि दोनों ही रास्तों पर पुलिस कमयों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। पुलिस कर्मी किसी भी भारी वाहन को अंदर एंट्री नहीं करने दे रहे। हकीकत में वहां कोई पुलिस कर्मी था ही नहीं। लगभग 10 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी कोई खाकी वर्दीधारी नहीं दिखा।

यह दायर की है याचिका
एडवोकेट सुशील कुमार जैन ने एसपी सोनीपत, रोडवेज जीएम और हुडा प्रशासक तीनों को पार्टी बनाते हुए याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया है कि हुडा सेक्टर 14-15 का डिवाइडर रोड और जानकीदास स्कूल वाला रोड भारी वाहनों के कारण टूट रहा है। इस रोड पर काफी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होती, जबकि यह रोड भारी वाहनों के लिए नहीं बना। मंगलवार को अदालत में पुलिस प्रशासन की ओर से जवाब दिया गया कि भारी वाहनों को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।

अगली तारीख तक नजर रखेगी पुलिस, मैंटेन करे पुलिस
उपरोक्त याचिका को लेकर मंगलवार को आरपी गोदारा की पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की पेशी के बाद अदालत ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रबंधों को लगातार मेंटेन रखे। अगले तारीख तक अदालत खुद नजर रखे हुए है। अदालत ने इस मामले में 17 दिसंबर की तारीख लगाई है।

गीता भवन चौक से कच्चे क्वार्टर नहीं जा पाएंगे चार पहिया वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने गीता भवन चौक पर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्लान में तब्दीली की है। एक सप्ताह का एक्सपेरीमेंट करते हुए पुलिस ने चौक से कच्चे क्वार्टर जाने वाले रास्ते पर बेरीकेट लगा दिए हैं। यहां से अब चार पहिया वाहन आना-जाना नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर मंगलवार को डीएसपी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर गीता भवन चौक मार्केट एसोसिएशन की प्रधान दिव्या लाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने डीएसपी से मुलाकात भी की।


पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। महाराज अग्रसेन चौक पर भी और दूसरे रोड पर भी। इसके अलावा मुरथल चौक पर भी पुलिसकमयों की ड्यूटी लगाई गई है। ये पुलिस कर्मी भारी वाहनों को अंदर नहीं आने देते। हाईटगेज दो दिन पहले लगवाया था, कब टूटा इसकी जानकारी नहीं है। शहर में भारी वाहन न घुसने पाएं, इसके लिए पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
-सुनील कुमार, डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed