फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police launched operation attack, caught 11 accused

Sonipat News: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 11 आरोपी पकड़े

Mon, 15 Jan 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police launched operation attack, caught 11 accused
सोनीपत। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर एक साथ कई स्थानों पर छापा डाला। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके अवैध शराब, अवैध शस्त्र पकड़े गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के निर्देश पर पुलिस की 56 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 287 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने एक साथ जगह-जगह छापे डाले। पुलिस ने कार्रवाई कर आबकारी के दो अलग-अलग मामलों में 33 बोतल शराब पकड़ी। इस दौरान एक युवक को अवैध पिस्तौल व एक अन्य को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न अपराधों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 40 वाहन चालकों के चालान भी किए। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। समय-समय पर ऑपरेशन चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed