{"_id":"5e2c57f78ebc3e77ba2ead0b","slug":"police-increased-security-for-republic-day-sonipat-news-rtk5390643116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती रेलवे पुलिस।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कर्मी आने-जाने वालों पर निगरानी रखे हुए थे। विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारी व्यवस्था पर बराबर नजर रखे हुए थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए जिले की सीमाओं को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। बैरिकेट लगाकर जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है।
गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पहले शनिवार को जिला पुलिस के साथ ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद दिखाई दिए। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के बाहर से लेकर प्लेटफॉर्म व ट्रेन से उतरने व चढ़ने वाले लोगों की बीच सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी प्रभारी रामफल पाराशर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया। जवानों के साथ स्टेशन पर बैठे यात्रियों को भी जागरूक किया और कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति देखते ही तुरंत रेलवे व जीआरपी में सूचना देने की बात कही। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक बैग बरामद किया गया। जिसमें रेलवे पुलिस ने 48 पव्वे शराब बरामद की है। पुलिस बैग रखने वाले का पता लगा रही है।
पुलिस ने बस स्टैंड पर भी बढ़ाई सुरक्षा, लगाए गए विशेष नाके
जिला पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा कड़ी रखी। बस अड्डा व लघु सचिवालय के पास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने भी पैनी नजर बनाए रखी। संदिग्धों की जांच की गई। पुलिस ने शहर मेें अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाके लगाकर लोगों की जांच की।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में राज्य मंत्री अनूप धानक लेंगे परेड की सलामी
जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को पुलिस लाइन में मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए भव्य मंच तैयार कर लिया गया है। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक परेड की सलामी लेने के साथ ध्वजारोहण करेंगे।