फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police incounter, gang members arrested

एसटीएफ ने मुठभेड़ में रेंचो गैंग के सरगना सोहित समेत तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो को पैर में लगी गोली

Wed, 09 Dec 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
police incounter, gang members arrested
सोनीपत में जिमखाना क्लब के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जांच करती एसटीएफ, सदर ? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। एसटीएफ ने शहर के सेक्टर-6 में जिमखाना क्लब के पास से मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद रेंचो गैंग के सरगना और 25000 रुपये के इनामी सोहित उर्फ रेंचो समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश रोहतक के गांव मोखरा के रहने वाले हैं और हत्या तथा लूट के आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित थे। वह पेट्रोल पंप लूटने की फिराक में आए थे। मुठभेड़ में सोहित व उसके साथी राहुल उर्फ काला के पैर में गोली लगी है। वहीं बदमाशों की एक गोली एसटीएफ जवान के सीने पर लगी, लेकिन गनीमत रही कि बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गया।
विज्ञापन

डीएसपी एसटीएफ विपिन कादयान ने बताया कि एसटीएफ गुरुग्राम व सोनीपत की टीम मंगलवार तड़के पौने पांच बजे एसटीएफ यूनिट सोनीपत में मौजूद थी। इसी बीच गुरुग्राम एसटीएफ में नियुक्त एएसआई अशोक कुमार को सूचना मिली कि रोहतक के गांव मोखरा का इनामी बदमाश सोहित उर्फ रेंचो अपने दो साथियों गांव के ही बिजेंद्र उर्फ राहुल और राहुल उर्फ काला के साथ बाइक पर बहालगढ़ के पास पेट्रोल पंप लूट को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद एसटीएफ ने अधिकारियों को अवगत कराया और एएसआई अशोक के नेतृत्व में एएसआई तेजवीर, एचसी नरेश व सिपाही अनिल, नीरज, सतबीर व चालक एचसी प्रवीन तथा एसआई रामनिवास के नेतृत्व में एसआई लाजपत, सिपाही बलजीत व सुनील की टीम बनाई गई। रामनिवास की टीम को हथियार व बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ बहालगढ़ भेजा गया। वहीं अशोक की टीम सेक्टर-7 बाईपास पर मौजूद रही। इसी बीच सूचना मिली कि बिना नंबर की बाइक पर बदमाश बहालगढ़ के पास नाका तोड़कर सेक्टर-7 जिमखाना की तरफ भागे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने जिमखाना क्लब के पास जाल बिछा दिया। इसी बीच बाइक को आता देखकर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। जिस पर उनकी बाइक वहीं पर गिर गई। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने छह राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली अशोक के सीने में आ लगी। जिसके बाद पुलिस ने दो हवाई फायर करने के बाद दो फरार बदमाशों पर फायर किए। इस पर सोहित और राहुल के पैरों में गोली लग गई। उन्हें पकड़ लिया गया। उसके बाद बिजेंद्र को भी काबू कर लिया गया। पुलिस ने घायल सोहित व राहुल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में एएसआई अशोक के बयान पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बिजेंद्र उर्फ राहुल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चार पिस्तौल व बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने चार पिस्तौल, 13 कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपियों ने 9 एमएम की पिस्तौल व तीन कारतूस, 32 बोर की पिस्तौल व कारतूस तथा 315 बोर की पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही एक बैग भी बरामद किया गया है। आरोपी सोहित उर्फ रेंचो पर तीन दिसंबर को ही 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में रहे हैं नामजद
- मई, 2017 में सदर रोहतक में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट के मामला।
- अगस्त, 2017 में सदर भिवानी में अवैध शस्त्र व कार लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।
- वर्ष 2019 में कलानौर रोहतक में लूट के मामले में नामजद हुए।
- 10 जनवरी को रोहतक के बहु अकबरपुर थाने में अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
- 1 जुलाई को महम रोहतक थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
- 13 जुलाई को चोपड़ा कालोनी गोहाना में बोहर के राकेश की हत्या में नामजद हुए। सिटी थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज है।
- 6 अक्तूबर को बहु अकबरपुर थाने में हत्या के प्रयास के मामले में नामजद थे।
वर्जन
मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें दो को पैर में गोली लगी है। उन्हें पीजीआई रोहतक में उपचार दिलवाया जा रहा है। उनके तीसरे साथी से पूछताछ जारी है। उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
- सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed