फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police hands empty in case of murder of young man, two teams formed

Sonipat News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, दो टीम गठित

Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police hands empty in case of murder of young man, two teams formed
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में हुई युवक की हत्या के मामले में बड़ी थाना पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस अब तक न तो हत्या की वजह और न ही हमलावरों का सुराग हासिल कर पाई है। हमलावरों का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। थाना बड़ी पुलिस टीम के अलावा गन्नौर सीआईए भी हमलावरों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव खरेहना निवासी प्रदीप बड़ी गांव में अपने मामा के साथ किराये के मकान में रहते थे। सोमवार को प्रदीप का शव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में पड़ा मिला था। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। हमलावरों ने प्रदीप के शव को जलाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को लेकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस की दो टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं। हमलावरों के बारे में पता लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही पुलिस हमलावरों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महेश कुमार, थाना प्रभारी बड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed