{"_id":"686583dfe1d5d7267a0a4796","slug":"police-given-leeway-to-take-action-against-miscreants-dr-arvind-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138830-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को दी गई छूट : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को दी गई छूट : डॉ. अरविंद शर्मा
Thu, 03 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गोहाना में पत्रकारवार्ता करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत: सूचना
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को खुली छूट दी है। आपराधिक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खुद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर भी अपराध नियंत्रण को लेकर निगरानी कर रहे हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार को समता चौक पर एक निजी प्रतिष्ठान में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
पुलिस ने एक महीने में 58 इनामी बदमाश, 101 गैंगस्टर व उनके सहयोगी व 178 जघन्य अपराध करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर कहा कि पूर्व सरकारों से अब कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी के सवाल पर शर्मा ने कहा कि सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही हैं। सब एक ही विचारधारा को मानते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। किसी आयोजन में एक साथ बैठकर खाना खाने को इस प्रकार का राजनीतिक रंग देना गलत है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, जस्सी खुराना, कुलदीप कौशिक उपस्थित रहे।