फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police found 97.74 lac rupees, car and bike from accused

लूट के आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान 97.74 लाख रुपये, कार और बाइक बरामद

Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
police found 97.74 lac rupees, car and bike from accused
लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी सीआईए-2 टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट पिस्तौल के बल पर दो व्यक्तियों से डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी लूट के मामले में रिमांड पर लिए गए सात आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 97 लाख 74 हजार 750 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही लूट के रुपयों से खरीदी गई दो कारें और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी पानीपत के गांव हथवाला के अमित को गिरफ्तार किया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने सात अन्य को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विदित रहे कि मुंबई के शिवाजी नगर स्थित शारदा अपार्टमेंट के आशीष हेमचंद्र मांजरेकर ने थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को 18 सितंबर को शिकायत दी थी कि उसका कूरियर और प्लास्टिक बनाने का व्यवसाय है। उसके दो कारिंदे केवाराम देवासि और महिंद्र पटेल दिल्ली में चांदनी चौक पर काम करते हैं। उन्होंने बताया था कि 16 सिंतबर को दोनों कर्मी व्यवसाय के रुपये लेने के लिए समालखा में विजयेंद्र के पास सुबह करीब 11 बजे पहुंचे थे। यहां से करीब डेढ़ करोड रुपये की नकदी लेकर दोपहर एक बजे टैक्सी से दिल्ली की तरफ रवाना हो गए थे। आशीष हेमचंद्र ने बताया था कि लगभग डेढ़ बजे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के समीप पहुंचने पर पानीपत से दिल्ली लेन पर बिना नंबर की एक कार आई थी और जबरन टैक्सी को रुकवा कर हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। साथ ही केवाराम देवासि के सिर पर लाठी से हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अशीष ने पहले गलती से थाना बड़ी पुलिस को 11 लाख रुपये की लूट की शिकायत दी थी। बाद में आशीष ने बताया था कि 11 लाख नहीं, बल्कि डेढ करोड़ रुपये लूटे गए हैं। बाद में पानीपतृ सीआईए-3 की टीम ने मामले के आरोपियों पानीपत के भापरिा शिनवासी प्रदीप, अनिल उर्फ छोटू, तेजबीर उर्फ तेजा, रिसालू के अरुण उर्फ अन्नू और जितेंद्र, करनाल के कमालपुर गांव के प्रमोद उर्फ मद्दी और समालखा के गांव माछरौली का अफसर को काबू कर लिया था। पुलिस ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। बाद में मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। सीआईए-2 की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 97 लाख 74 हजार 750 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही लूट के रुपयों से खरीदी गई दो कारें और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी हथवाला के अमित को काबू किया है। लूट की राशि में से अमित को पांच लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे उसके हिस्से आई लूट की राशि को भी बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट में प्रयुक्त चोरी की गाड़ी भी बरामद
पुलिस जांच में सामने आया था कि आशीष हेमचंद्र मांजरेकर की गाड़ी पर भापरा का प्रदीप चालक था। प्रदीप को पता था कि कंपनी का कितने रुपये का लेनदेन होता है। प्रदीप ने साथियों के साथ गिरोह बनाया था। करनाल में कार गैरेज से प्रमोद ने ग्राहक की गाड़ी चुरा ली थी। इसी गाड़ी से बदमाशों ने 16 सितंबर को आशीष के कारिंदों केवाराम देवासि और महिंद्र पटेल को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पिस्तौल के बल पर नकदी लूटी थी। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed