फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police conducted a search operation in the vegetable market on suspicion of drug smuggling

Sonipat News: नशा तस्करी के शक में पुलिस ने सब्जी मंडी में चलाया तलाशी अभियान

Sun, 02 Feb 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a search operation in the vegetable market on suspicion of drug smuggling
फोटो 05: सोनीपत के खरखौदा स्थित सब्जी मंडी में एक वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
खरखौदा। सब्जी मंडी में शनिवार सुबह पांच बजे थाना प्रभारी बीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सिलसिलेवार तरीके से सब्जी मंडी की दुकानों और वहां खड़े वाहनों की जांच की। सब्जी मंडी में नशा तस्करी को लेकर इनपुट मिलने के बाद शनिवार को पुलिस ने यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को काफी संख्या में पुलिसकर्मी सब्जी मंडी में पहुंचे। उन्होंने जगह-जगह जाकर जांच करनी शुरू कर दी। अचानक पुलिस के सब्जी मंडी में पहुंचने से दुकानदार, आढ़ती व सब्जी विक्रेता व ग्राहकों के बीच कौतूहल बना रहा। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान सब्जी मंडी में बनी दुकानों, ठेलों, सब्जी विक्रेताओं के ठिकानों को खंगालने के साथ वाहनों की भी गहनता से जांच की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने कहा कि मंडी में नशे की तस्करी होने की सूचना मिली थी। इसके चलते उनकी तरफ से यह तलाशी अभियान चलाया गया है। क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस की तरफ से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, कोई भी अगर इस अवैध धंधे में संलिप्त होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed