{"_id":"60f9c3158ebc3e5853239925","slug":"police-brought-infamous-ramkaran-on-production-warrant-sonipat-news-rtk6186154146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात रामकरण को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात रामकरण को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
कुख्यात रामकरण बैंयापुर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच नरेश की रेलवे लाइन के पास गोलियां मारकर से हत्या करने के मामले में जीआरपी कुख्यात बदमाश रामकरण बेंयापुर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि कुख्यात रामकरण बैंयापुर ने मोनू लल्हेड़ी व सतीश छिछड़ाना को पांच पिस्तौल दी थी। इन्हीं हथियारों का प्रयोग नरेश की हत्या समेत अन्य वारदात में हुआ था। हत्या में रामकरण की भूमिका का पता लगाया जाएगा।
गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच नरेश की 22 मई की देर शाम रेलवे लाइन के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भतीजे ने हत्या चुनावी रंजिश के चलते करने की बात कही थी। उसने पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके कुख्यात कन्नू के गैंग पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने कन्नू की मां पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए गांव के साहिल पर उसके चाचा की रेकी कर हत्या करने का आरोप लगाया था। बाद में सामने आया था कि हत्या का षड्यंत्र जेल से रचा गया था। पुलिस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें कुख्यात मोनू लल्हेड़ी भी शामिल है।
मोनू लल्हेड़ी व सतीश छिछड़ाना के रिमांड के दौरान पता लगा था कि उन्हें रामकरण बैंयापुर से पांच पिस्तौल दी थी। जिनका प्रयोग नरेश की हत्या के साथ ही बरोणा, सैदपुर व भंडेरी में हुई वारदात में भी किया गया था। अब पुलिस रामकरण से पूछताछ करेगी कि हथियार उपलब्ध कराने के अलावा भी इस हत्या में उसकी कोई भूमिका है या नहीं। इसके चलते उसे कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा में लाकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रामकरण कई मामलों में नामजद है।
विज्ञापन
वर्जन
निवर्तमान सरपंच की हत्या के मामले में सामने आया था कि मोनू ललहेड़ी व अन्य को हथियार कुख्यात रामकरण ने दिए थे। जिसके चलते आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। उससे पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका का पता लगाया जाएगा।
- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी