{"_id":"6480eb663f7515509e09938d","slug":"police-asked-for-record-will-call-producer-director-and-ott-platform-max-player-by-giving-notice-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1023-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस ने मांगा रिकॉर्ड, निर्माता, निर्देशक व ओटीटी प्लेटफार्म मैक्स प्लेयर को नोटिस देकर बुलाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस ने मांगा रिकॉर्ड, निर्माता, निर्देशक व ओटीटी प्लेटफार्म मैक्स प्लेयर को नोटिस देकर बुलाएगी
Thu, 08 Jun 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
राई। खेलकूद विद्यालय, राई में तैयार की गई वेब सीरीज में आपत्तिजनक सीन डालने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में रिकॉर्ड मांगा गया है। साथ ही पुलिस जल्द ही निर्माता, निर्देशक व ओटीटी प्लेटफार्म मैक्स प्लेयर को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी।
खेलकूद विद्यालय की उप प्राचार्य ने पुलिस को बताया था कि उनके विद्यालय में दिसंबर, 2021 में वेब सीरीज ''''रंग दे मोहे'''' की शूटिंग हुई थी। एम/एस क्लिक आन आरएम प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी ने वेब सीरीज बनाई थी। वेब सीरीज के निर्माता मनीष त्रेहान और निर्देशक राहुल दहिया ने शूटिंग के करीब डेढ़ साल बाद इस वेब सीरीज को मैक्स प्लेयर पर ‘विरोध’ के नाम से रिलीज किया था। इस वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले इसके निर्माता-निर्देशक व कंपनी ने विद्यालय प्रबंधन से एनओसी मांगी थी। विद्यालय प्रबंधन ने वेब सीरीज दिखाने के बाद ही एनओसी देने को कहा था। कंपनी ने वेब सीरीज नहीं दिखाई, इसलिए स्कूल प्रबंधन ने एनओसी नहीं जारी की थी। अब पता लगा कि कंपनी ने बिना एनओसी के वेब सीरीज को जारी कर दिया। वेब सीरीज में कई आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक को चेतावनी देते हुए पत्र लिखा कि इससे स्कूल का नाम और लोगो हटाया जाए अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन निर्माता-निर्देशक ने वेब सीरीज में कोई बदलाव नहीं किया। अब स्कूल की बदनामी होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच को आगे बढ़ा दिया है।
मामले में जांच शुरू कर दी है। स्कूल से संबंधित रिकॉर्ड लिया जा रहा है। आरोपियों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहा जाएगा। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।