फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police arrested woman who came to cast bogus vote, released on bail

बोगस वोट डालने पहुंची महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा

Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested woman who came to cast bogus vote, released on bail
ध्यानार्थ : हरियाणा के सोनीपत जिले से प्रयागराज के लिए
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने पहुंची महिला गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव बड़ी के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 25 पर फर्जी वोट डालने पहुंची एक महिला को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अर्चना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव बहरिया की रहने वाली है। वह गांव बड़ी में किराये के मकान में रहती है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को जमानत पर छोड़ दिया है।

बड़ी गांव में बूथ नंबर 25 के पीठासीन अधिकारी देवानंद ने बताया कि बूथ पर शाम करीब 4 बजे एक महिला वोट डालने आई थी। वह अपने साथ नम्रता नाम की महिला का मतदाता कार्ड व पर्ची साथ में लाई थी। बूथ पर तैनात सरपंच उम्मीदवार नीरज त्यागी के पोलिंग एजेंट उस महिला की जांच कर उनके पास लेकर पहुंचे तो उन्होंने उससे पूछताछ की तो महिला ने कबूल किया कि उनका नाम अर्चना है और वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव बहरिया की रहने वाली है। हाल में गांव बड़ी में किराये पर रह रही है। इस पर उन्होंने महिला को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 171 एफ के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed