फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police arrested nine people in the honeytrap case

दिल्ली की शिवानी का बड़ा गैंग: दोनों बहनें, भाई और मां भी करती थी ऐसा काम... हरियाणा पुलिस ने पकड़े नौ लोग

Sun, 05 Oct 2025 04:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

 युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested nine people in the honeytrap case
पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह पर युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश का आरोप है। थाना कुंडली पुलिस और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह की सरगना समेत चार महिलाओं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो वकील भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं पूर्वी जोन) प्रबीना पी. ने बताया कि कुंडली निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी दोस्ती दिल्ली के नरेला निवासी शिवानी से हुई थी। दोनों कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने, लेकिन बाद में युवक ने दूरी बना ली और उनकी शादी तय हो गई। इसी दौरान शिवानी ने दबाव बनाने के लिए नरेला थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी और समझौते के नाम पर हर महीने पैसों की मांग शुरू कर दी। शिवानी ने पहले ही युवक से दो लाख रुपये अपने साथी अभिषेक के खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। इसके बाद लालच में आकर शिवानी ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर युवक को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर 40 लाख रुपये हड़पने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचे

कुंडली थाना पुलिस ने युवक के बयान पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने चार अक्तूबर को मुरथल क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाया। तय समय पर दिल्ली के नरेला की शिवानी अपनी मां रेखा, बहन तान्या, नंदिनी, भाई साहिल व तरुण, नरेला के शुभम, रोहिणी के यतेंद्र व आशीष और साथी नरेला निवासी अभिषेक के साथ दो गाड़ियों में पहुंची और 40 लाख रुपये ले लिये। रुपये लेते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली। हालांकि आरोपी अभिषेक एक गाड़ी सहित मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। यतेंद्र व आशीष रोहिणी अदालत में अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed