फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police and toll worker showed honesty by returning the bag containing Rs. 1.65 lakh

Sonipat News: पुलिस व टोलकर्मी ने 1.65 लाख से भरा बैग वापस देकर दिखाई ईमानदारी

Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police and toll worker showed honesty by returning the bag containing Rs. 1.65 lakh
फोटो 24: सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर प्रदीप सिंगला को बैग वापस लौटाते मुरथल थाना प्रभारी देव
गन्नौर। जीटी रोड पर भिगान टोल प्लाजा के पास रुपये व कागजातों से भरे बैग मिलने के बाद शनिवार को टोल कर्मी ने मुरथल थाना पुलिस के माध्यम से उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। बैग मालिक अपना बैग सुरक्षित पाकर खुश हुए और उन्होंने टोल कर्मी व मुरथल थाना पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

टोल कर्मी सूरज टोल पर ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़े एक बैग पर पड़ी थी। बैग में करीब 1.65 लाख रुपये व जरूरी कागजात थे। यह बैग टोल कर्मी सूरज के हाथ में आया तो उन्होंने इसकी सूचना मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा को दे कर बैग उन्हें सौंप दिया। इससे पहले सूरज ने बैग में रखे कागजात छाने तो उसके मालिक प्रदीप सिंगला का मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने प्रदीप सिंगला को कॉल पर बैग के बारे में जानकारी दी और उन्हें मुरथल थाना में बुला लिया। इसके बाद थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा व टोल कर्मी सूरज ने प्रदीप सिंगला को बैग लौटा दिया। बैग में रखे रुपये व कागजात सुरक्षित उन्होंने पाकर राहत की सांस ली और मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा व टोल कर्मी सूरज की ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed