फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police alert on Holi festival in sonepat

होली में किया हुड़दंग, रंग में डाला भंग तो पुलिस बन जाएगी ‘दबंग’

Mon, 09 Mar 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Holi festival in sonepat
सोनीपत। होली पर्व पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस हुड़दंगियों पर नकेल डालने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहेगी। होली के दिन पुलिस की पीसीआर व राइडर पूरे क्षेत्र में निगरानी रखेंगी। साथ ही पर्व पर नशा कर हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। शराब के नशे में पकड़े जाने पर होली का पर्व जेल के अंदर ही मनाना पड़ेगा। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने सभी जिला वासियों से रंगों का से पर्व प्यार से मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि होली के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे। कुछ लोग होली के मौकों पर लड़कियों व महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने में भी पीछे नहीं रहते तथा ग्रामीण क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े भी होली के दिन अधिक होते है। होली के मौके पर लड़ाई-झगड़े की नौबत न आए और लोग शांति से होली मनाएं इसके लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली है। होली से पहले व होली के दिन के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने जिले को 31 जोन में बांटा है। साथ ही 15 पीसीआर और 76 बाइक राइडर होली पर गश्त कर हुड़दंगियों की निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध करवाए अल्कोहल सेंसर
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी थाना व ट्रैफिक प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए गए है। जिससे वे शराबियों पर नकेल कस सके। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि शराब के नशे में पकड़े गए लोगों को होली पर्व पर जेल के अंदर ही बंद करके रखे। साथ ही उनका चालान भी काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन सवारों व लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके
पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को सख्त निर्देश दिए है कि वाहन चालकों व महिलाओं और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके। गुब्बारे फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही सार्वजनिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के लिए गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पीसीआर व बाइक राइडरों की विशेष गश्त भी सुनिश्चित की गई है। इस त्योहार को भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग होली तो मनाएं लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती न करें। अगर कोई इस तरह की हरकत करता हुआ पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed