{"_id":"671ebfb1f82e855a2a0bd364","slug":"pointed-pistol-and-demanded-bike-and-car-keys-from-shopkeeper-fired-in-the-air-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126808-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिस्तौल तान कर दुकानदार से मांगी बाइक व कार की चाबी, हवाई फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिस्तौल तान कर दुकानदार से मांगी बाइक व कार की चाबी, हवाई फायरिंग की
Mon, 28 Oct 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। बहालगढ़ के खेवड़ा रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्तौल तान कार और बाइक की चाबी मांगी। बदमाश धमकी देकर भाग गए।
गांव भठगांव निवासी संदीप दहिया ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि खेवड़ा रोड पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शुक्रवार रात 10 बजे वह उनके साथी दीपक दुकान के अंदर सामान रख रहे थे। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए। एक युवक दुकान में आया और दूसरा बाहर खड़ा रहा। अंदर आए युवक ने पिस्तौल तान कर कहा कि अपनी बाइक या कार की चाबी दे दे। उन्होंने कहा कि वह बस से आते-जाते हैं। इस पर युवक गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी और बाहर आकर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।