फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   POCSO Act accused gave fake certificate of being a minor in the court

Sonipat News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने कोर्ट में दिया नाबालिग होने का फर्जी प्रमाण पत्र

Tue, 16 Jan 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused gave fake certificate of being a minor in the court
राई। फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहे पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी की उम्र कम दिखाने के लिए बचाव पक्ष की ओर से झूठा आयु प्रमाण पत्र दाखिल किया गया। मामले की जांच में इसका पता लग गया। जिसके बाद अब मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुरथल थाना में जुलाई 2023 में पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी नीरज निवासी बिहार के जिला कटिहार ने खुद को नाबालिग बताया था। उसने पुलिस को एक जन्म प्रमाण पत्र दिया था। जिसमें उसने खुद को 17 साल का बताया था। मुरथल थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई वेदवीर को जन्म प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ था। कोर्ट के आदेश पर एएसआई वेदवीर ने बिहार जाकर इस जन्मप्रमाण पत्र की जांच की। पुलिस की जांच में जन्म प्रमाण पत्र झूठा मिला। आरोपी नीरज का जन्म 2001 में हुआ था। आरोपी ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र में खुद का जन्म 2006 बताया था। अदालत ने फर्जीवाड़ा के मामले में भी मुरथल थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed