फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PNDT team filed a case against five people

Sonipat News: पीएनडीटी की टीम ने पांच लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
PNDT team filed a case against five people
गोहाना (सोनीपत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करवाने के आरोप में सदर थाने में संदीप, देव व धर्मेंद्र, सरोज व प्रवीन के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण जांच करवाने के आरोप में गांव जागसी के संदीप को पकड़ा था। साथ में गर्भवती पत्नी की जांच करवाने के आरोपी रोहतक के धर्मेंद्र को भी काबू किया गया। हिसार, रोहतक और सोनीपत की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम के मुखिया डाॅ. दीपक ने बताया कि रोहतक के धर्मेंद्र की पत्नी गर्भवती है। पहले उनकी दो बेटियां हैं। इस बार गर्भवती होने पर पति व सास ने उस पर भ्रूण लिंग की जांच करवाने का दबाव बनाया और मारपीट की। पति और सास ने किसी से भ्रूण जांच के लिए संपर्क किया। जुलाई में जांच करके उसके गर्भ में कन्या भ्रूण बताया गया। कुछ दिन पहले दोबारा से जांच करवाकर पति ने अपनी पत्नी पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया। उसके मना करने पर मारपीट की गई तो वह तीन दिन पहले हिसार में अपने मायके चली गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर गर्भवती ने चिकित्सकों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद हिसार की टीम ने रोहतक पहुंचकर धर्मेंद्र से पूछताछ की तो वह भ्रूण जांच करने वाले को पकड़वाने के लिए सहमत हो गया। टीम धर्मेंद्र और उसकी पत्नी को गांव मुंडलाना में वहां लेकर पहुंची, जहां पर भ्रूण के लिंग का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड किया था। टीम ने पुलिस के साथ मुंडलाना गांव पहुंचकर कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed