फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pm visit in sonepat

पीएम के आगमन से मिलेगी विकास को तीव्र गति

Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने गांव-गांव जाकर लोगों को 5 नवंबर को राजीव गांधी एजूकेशन सिटी राई में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का न्यौता दिया। इस दौरान सांसद कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनसभा के साथ-साथ 10,166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इससे सोनीपत और हरियाणा के विकास को तीव्र गति मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने खरखौदा के साथ-साथ जीटी रोड तथा सोनीपत शहर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने शुरुआत खरखौदा में रोहतक रोड स्थित नए सामुदायिक केंद्र में आयोजित जनसभा से की, जिसमें कई गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने जीटी रोड स्थित मलिक फार्म हाउस में कई गांवों के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक को संबोधित किया और आखिर में सोनीपत शहरवासियों की बैठक दिव्यांक गार्डन में ली।
विज्ञापन


सांसद ने कहा, पीएम मोदी को हरियाणा से विशेष लगाव
ग्रामीणों को प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए निमंत्रित करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सोनीपत और हरियाणा को एक बार पुन: सौगात देने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा से पीएम मोदी को विशेष लगाव है। प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ने सदैव विकास को बढ़ावा दिया है। इससे राज्य विकास के नये आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सांसद के नाते उनका दायित्व बनता है कि अपने क्षेत्र में रेल व सड़कों  की बेहतरीन व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि अपने करीब एक वर्ष के कार्यकाल में वे सोनीपत संसदीय क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिले से गुजरने वाले कई सड़कमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सोनीपत व गन्नौर के रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक रूप में विकसित किया जा रहा है। सोनीपत के विकास और गति देने के लिए यहां वर्ष 2016 में मेट्रो लाने के काम की भी शुरुआत की जाएगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने लोगों को जनसभा का निमंत्रण देते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत करें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर यहां के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की मांग की है ताकि विकास को गति मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश आत्रेय, आजाद सिंह नेहरा, नेता कुलदीप काकरान , मोहनलाल बड़ौली, रविंद्र दिलावर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed