{"_id":"1236922fcb405fff0fa2b750ea2bf6f4","slug":"pm-visit-in-sonepat-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नवंबर से एसपीजी के घेरे में होगा कार्यक्रम स्थल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नवंबर से एसपीजी के घेरे में होगा कार्यक्रम स्थल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच नवंबर को राई में होने वाली रैली और शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रतन की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। इस दौरान डीसी ने बताया कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी दो नवंबर को कार्यक्रम स्थल को अपने अधीन ले लेंगे। इसलिए अधिकारी अपने-अपने काम को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने मुख्य मंच, हैलीपैड, वीवीआईपी स्टेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किए गए स्टेज, मीडिया सेंटर और पार्किंग की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी।
लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक के दौरान डीसी रतन ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं और उन्हें अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर निर्धारित काम को पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य मंच के निर्माण का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए और बैरिकेडिंग लगाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए। मीटिंग के पश्चात नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारियों ने राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और नक्शे के माध्यम से अपने-अपने कार्य को समझा। मीटिंग में रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री, एसीयूटी अनीस यादव, एसीयूटी विक्रम, सीटीएम सुधांशु गौतम, ट्रांसपोर्ट विभाग के एडिशनल कमिश्नर वीरेंद्र लाठर, एचसीएस अधिकारी सुशील सारवान, झज्जर की सीटीएम एकता चोपड़ा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।