फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM SVANidhi Scheme: Empower street vendors to become self-reliant.

पीएम स्वनिधि योजना : रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को जोड़कर बनाएं आत्मनिर्भर

Tue, 07 Jul 2026 06:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
PM SVANidhi Scheme: Empower street vendors to become self-reliant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी एवं फड़ी विक्रेताओं तक पहुंचे। इसके लिए मंगलवार को लघु सचिवालय में नगराधीश सिमरन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय निगरानी एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई।
बैठक में बैंकों को भेजे गए आवेदनों की समीक्षा कर नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। इससे जरूरतमंद रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

नगराधीश सिमरन ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं बल्कि रेहड़ी एवं फड़ी विक्रेताओं को डिजिटल लेन-देन से जोड़कर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी निकाय क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस योजना में गांव बैंयापुर व बढ़मलिक को भी शामिल किया गया है। इन गांवों में पात्र रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं की पहचान कर उन्हें योजना के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं योजना की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस दौरान शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादियान, नगर पालिका गन्नौर से सचिव प्रदीप कुमार, नगर पालिका खरखौदा से सचिव मनीष रेढू, एलडीएम कार्यालय से रविकांत, एसबीआई से हर्षिता, नगर परिषद गोहाना कार्यालय से सिलक राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed