फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM strengthened the economy by changing taxes: Cabinet Minister

पीएम ने टैक्सों में बदलाव कर अर्थव्यवस्था मजबूत की : कैबिनेट मंत्री

Thu, 25 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
PM strengthened the economy by changing taxes: Cabinet Minister
फोटो 09: साेनीपत के गोहाना ​स्थित मुख्य बाजार में चलाए गए जनसंपर्क अ​भियान के तहत दुकानदारों से
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्सों के स्लैब में बदलाव करके एक राष्ट्र-एक कर-एक बाजार के संकल्प से अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। जीएसटी सुधार के इन कदमों से शेयर बाजार से लेकर व्यापार जगत में खुशी है। अब हमें मिलकर सुनिश्चित करना है कि हर वर्ग, हर तबके को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन


बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत गोहाना के मुख्य बाजार में रोहतक गेट से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात करते हुए उनका फीडबैक लिया। कैबिनेट मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दुकानदारों के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे अधिक बदलाव के कदम बीते 11 वर्षों में उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने अन्य देशों के साथ कूटनीतिक व व्यापारिक संबंधों को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से जहां दुकानदारों की बिक्री में तेजी आएगी वहीं छोटे उद्योगों को भी उत्पादन में अपनी क्षमता बढ़ाने से रोजगार संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम संचालक जगदीश ने मंत्री को बताया कि उनके यहां से दो उपभोक्ताओं ने गाड़ी खरीदी। इसमें एक ने फौजी कोटे से गाड़ी लेते हुए डेढ़ लाख रुपये की छूट का लाभ उठाया तो विष्णु नगर निवासी विजय ने गाड़ी खरीद पर 80 हजार रुपये की छूट पाई।
बैटरी संचालक सौरभ ने कहा कि सोलर प्लेट्स पर जीएसटी 12 फीसदी से कम होकर 5 फीसदी रह गया है जिससे आमजन के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed