Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pledge to protect the environment on World Rainforest Day

Sonipat News: विश्व वर्षा वन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Mon, 22 Jun 2026 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect the environment on World Rainforest Day
गोहाना में पेड़-पौधों की देखभाल करते हुए ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर पानीपत रोड स्थित राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट की तरफ से संचालित लावारिस पीड़ित गोमाता गोशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पेड़-पौधों की गुड़ाई करके खाद-पानी दिया गया। इस मौके पर वन संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वरदास सैनी ने कहा कि वन ही जीव-जगत के अस्तित्व का आधार हैं। वन हमें शुद्ध वायु और जल प्रदान करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षा वन पृथ्वी की आधी से अधिक जीव प्रजातियों का आश्रय स्थल हैं। जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के महासचिव ठेकेदार भूपेंद्र प्रजापति ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन पृथ्वी की जैव विविधता का प्रमुख आधार हैं। इन्हें पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed