फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players will soon be able to practice in the hockey field, Astroturf repaired

Sonipat News: हॉकी मैदान में जल्द अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी, एस्ट्रोटर्फ की हुई मरम्मत

Fri, 29 Nov 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Players will soon be able to practice in the hockey field, Astroturf repaired
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर अब जल्द ही खिलाड़ी फिर से अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए अभ्यास कर सकेंगे। हॉकी मैदान में लगे एस्ट्रोटर्फ का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। अब जल्द ही पानी की कमी पूरी होते ही मैदान अभ्यास के लिए तैयार हो जाएगा। इसके लिए मैदान में सबमर्सिबल लगाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही महिला खिलाड़ियों के लिए मैदान पर चेंजिंग रूम बना दिया गया है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 13 अप्रैल, 12 जून व 12 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। नगर निगम की तरफ से खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में मरम्मत का कार्य करीब दस महीने पहले शुरू किया गया था। हॉकी प्रशिक्षक अनिल ने बताया कि मैदान पर एस्ट्रोटर्फ की जर्जर हालत को दुरुस्त करवा दिया गया है। साथ ही टर्फ की सफाई का कार्य भी करवा दिया गया है। जल्द ही अन्य सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा। इसके लिए मैदान पर कार्य जारी है। मैदान पर अब बस पानी की आवश्यकता है, इसके बाद मैदान में स्प्रिंकलर गन लगा दी जाएगी। इसके बाद मैदान अभ्यास के लिए तैयार हो जाएगा। मैदान पर सबमर्सिबल लगाया जाना है। इसके लिए मुख्यालय को रिवाइज एस्टीमेट भेजा हुआ है। जैसे ही बजट जारी होता है, सबमर्सिबल लगाने का कार्य तेज गति से किया जाएगा। सबमर्सिबल लगने के बाद ही मैदान में छह स्प्रिंकलर गन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ में सबमर्सिबल व स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य शेष
मैदान में सबमर्सिबल की पानी की मोटर फंस गई थी, इसकी वजह से बजट बढ़ गया है। अब सबमर्सिबल का दोबारा पांच लाख का एस्टीमेट भेजा गया है। इसके जारी होने के बाद मैदान पर सबमर्सिबल लगाया जाना है। इसके अलावा मैदान में छह स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य शेष हैं। जोकि पानी की व्यवस्था होने के बाद लगाई जाएगी। बजट आने के बाद जल्द ही मैदान खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार कर दिया जाएगा। हॉकी मैदान की मरम्मत के लिए करीब दस माह पहले 17 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था।
विज्ञापन


खेल परिसर में बने हॉकी मैदान को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मैदान में लगे एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही मैदान की चारों तरफ की रेलिंग, महिला चेंजिंग रूम व अन्य कमियां दूर की जा रही हैं। जल्द ही मैदान में सबमर्सिबल लगाया जाएगा। जिसके बाद स्प्रिंकलर गन व अन्य कार्य किए जाएंगे। विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed