{"_id":"655a605197e868e6f6066b94","slug":"players-showed-strength-in-state-level-sports-trials-sonipat-news-c-197-1-snp1002-9611-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय खेल के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय खेल के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में कुश्ती के ट्रायल में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाते
सोनीपत। खेल विभाग की तरफ से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के विभिन्न स्पर्धाओं के लिए रविवार को ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेते हुए शानदार खेल प्रतिभा दिखाई। खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुए। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के पहलवानों ने प्रतिभागिता करते हुए जीत के लिए जोर लगाया। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खिंचने का भरसक प्रयास किया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला राठी ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा की तरफ से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुंभ के तहत महिला और पुरुषों की ओपन कैटेगरी में 28 से 30 नवंबर तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र और 4 से 6 दिसंबर तक करनाल, रोहतक, फरीदाबाद में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए चल रही ट्रायल प्रक्रिया में खिलाड़ी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार से शुरू हुई तीन दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया सोमवार को संपन्न होगी। जिसमें सोनीपत से प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी 23 खेलों के लिए ट्रायल दे रहे हैं।
यह रहा कुश्ती का परिणाम
लड़कियों के वर्ग में
50 किलो भारवर्ग में खेवड़ा की अंशिका, 53 किलो भारवर्ग में सोनीपत के युद्धवीर अखाड़ा की स्नेहा, 55 किलो भारवर्ग में इसी अखाड़े की नैंसी, 57 किलो भारवर्ग में भौवापुर की हिमांशी, 59 किलो भारवर्ग में खानपुर की जानवी, 62 किलो भारवर्ग में रायपुर की रीना, 65 किलो भारवर्ग में सिसाना की मुस्कान, 72 किलो भारवर्ग में सोनीपत की निकिता व 76 किलो भारवर्ग में युद्धवीर अखाड़ा की तन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में
57 किलो भारवर्ग में कासंडा का अरविंद, 61 किलो भारवर्ग में ककरोई का हिमांशु, 65 किलो भारवर्ग में पुरखास का नवीन, 70 किलो भारवर्ग में सोनीपत से अनुज, 74 किलो भारवर्ग में सोनीपत से प्रवीन, 79 में रविंद्र, 86 किलो भारवर्ग में खेवड़ा के रितेश, 92 किलो भारवर्ग में पहलादपुर के निखिल दहिया, 97 किलो भारवर्ग में सोनीपत के योगेश व 125 किलो भारवर्ग में रायपुर के आदित्य ने बाजी मारी