{"_id":"66dee6927992e22da7023c4a","slug":"players-of-the-district-will-show-their-strength-in-asian-wushu-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124247-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के खिलाड़ी एशियन वुशू चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के खिलाड़ी एशियन वुशू चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
Mon, 09 Sep 2024 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खिलाड़ी अपर्णा
खरखौदा । एशियन वुशू चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता चीन के मकाउ में 10 से 16 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अपर्णा व अनुज से पदक की उम्मीद होगी। दोनों खिलाड़ी सोमवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल ने बताया कि अपर्णा व अनुज दोनों ही 52 किलो भारवर्ग में एशियन वुशू चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए अपर्णा व अनुज से पदक की आस है। दोनों खिलाड़ियों ने ब्रिक्स खेलों में भी पदक प्राप्त कर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया था। अपर्णा इससे पहले दो बार अंतरराष्ट्रीय व सात बार राष्ट्रीय स्तर पर और अनुज दो बार अंतरराष्ट्रीय व चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।