फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players of bronze medal winning hockey team will be welcomed today

Sonipat News: कांस्य पदक विजेता हाॅकी टीम के खिलाड़ियों का आज होगा स्वागत

Tue, 13 Aug 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Players of bronze medal winning hockey team will be welcomed today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पेरिस ओलंपिक में जिले के दो हॉकी खिलाड़ियों अभिषेक नैन व सुमित कुमार ने देश को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों खिलाड़ियों का मंगलवार को सोनीपत आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
गांव कुराड़ निवासी सुमित कुमार का वाल्मीकि चौपाल व मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन का गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुमित के भाई जयसिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा। सुमित ने टोक्यो व पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। सुमित ने प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि टीम का कांस्य पदक सोने से भी बेहतर है। भाई आशीष नैन ने बताया कि अभिषेक के लौटने पर बहालगढ़ रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक से गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक नैन इस बार दो फील्ड गोल दागने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, सुमित कुमार ने अपने अनुभव का बेहतर उपयोग करते हुए टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से मात दी थी।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed