फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Plastic slabs were being made by melting slabs into two companies, Chief Minister Udandaste raided

प्लास्टिक के कट्टों को पिघलाकर दो कंपनियों में बनाए जा रहे थे स्लैब, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा

Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Plastic slabs were being made by melting slabs into two companies, Chief Minister Udandaste raided
फैक्टरी में प्लास्टिक पिघलाकर तैयार किया गया कच्चा माल। - फोटो : Sonipat
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर जटौला गांव में नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर चल रहीं दो फैक्टरियों पर छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि फैक्टरियों से प्रदूषण फैल रहा है। कंपनियों में प्लास्टिक कट्टे पिघलाकर उनसे स्लैब बनाए जा रहे थे। इसके लिए किसी विभाग ने अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर दोनों फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही फैक्टरी सील करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में जटौला गांव में संचालित हो रही आरआर इंटरप्राइजेज व एक बगैर नाम की फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो एक फैक्टरी मौके पर चलती हुई मिली। जहां पर जांच की गई तो फैक्टरी के अंदर प्लास्टिक के कट्टे को पिघलाकर स्लैब तैयार किया जा रहा था। स्लैब बाद में प्लास्टिक के सामान बनाने वाले लोगों को बेचा जाता है। टीम ने मौके पर मिले लोगों से जब फैक्टरी संचालित करने से संबंधित कागजात मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके बाद टीम की तरफ से कुछ ही दूरी पर संचालित दूसरी फैक्टरी की भी जांच की गई, जहां पर भी इसी प्रकार के काम को अंजाम दिया जाता था। लेकिन उस समय फैक्टरी में काम बंद मिला। ऐसे में जब टीम द्वारा मांगे जाने पर दोनों फैक्टरी संचालक कोई जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए तो टीम ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं फैक्टरी को सील करने की कर्रवाई को शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई सहदेव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसडीओ अभिजीत सिंह, फायर सेफ्टी अधिकारी याशीन खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूचना पर छापा मारा गया था। दोनों फैक्टरियों में प्लास्टिक जलाया जा रहा था। संचालकों ने फैक्टरी चलाने संबंधित कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए हैं। नोटिस दिया गया है। फैक्टरियों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed