फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Planted saplings after coming from Australia, will run campaign there too

Sonipat News: ऑस्ट्रेलिया से आकर पौधरोपण किया, वहां भी चलाएंगे अभियान

Sun, 23 Apr 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Planted saplings after coming from Australia, will run campaign there too
फोटो 03- सेक्टर-23 में पत्नी रितु श्योराण, बच्चों, ट्री मैन देवेंद्र सूरा व पर्यावरण मित्रों के
सोनीपत। ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपनी कला के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणवी संस्कृति का प्रसार करने वाले एनआरआई विकास श्योराण विश्व पृथ्वी दिवस पर सोनीपत पहुंचे और सेक्टर-23 में पत्नी रितु श्योराण व बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विकास 10 वर्ष से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में जुटे ट्रीमैन देवेंद्र सूरा की ओर से प्रदेश में चलाई जा रही पौधे लगाओ, भविष्य बचाओ मुहिम में भागीदारी करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि ट्रीमैन के पौधरोपण अभियान से जुड़कर अब वह इस अभियान को आस्ट्रेलिया में भी चलाएंगे। विकास ने कहा कि पृथ्वी ने मनुष्य को जीवन के विकास के लिए जल, जंगल व जमीन प्रदान की है, लेकिन एक सदी से बढ़ती आबादी के लिए कारण तेजी से शहरीकरण हो रहा है। इसके लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इससे पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है। जलवायु से लेकर पानी, पर्यावरण सब दूषित व प्रभावित हुआ है। जिसके चलते भूकंप, प्राकृतिक आपदा तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लाखों मनुष्य अपनी जान भी गवां चुके हैं। कोरोना महामारी और तुर्किये, सीरिया में भूकंप से जान-माल की हानि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, इसलिए हम भारतीयों को विश्व पृथ्वी दिवस पर संकल्प लेकर खास मौकों पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के आयोजक ट्रीमैन देवेंद्र सूरा, निशुल्क प्रशिक्षण देकर करीब 100 बेरोजगार युवाओं को सरकारी रोजगार दिलवा चुके दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित लाठिया, सुरेंद्र पंवार, युवा पर्यावरण मित्र अनुष्का पंवार, रीवी श्योराण, वीर श्योराण, ईश्वर मलिक, मोहित ढोचक व राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में अभियान को बढ़ाने का दिया आश्वासन
विकास ने ट्रीमैन देवेंद्र सूरा की मुहिम के साथ जुड़ते हुए पौधरोपण अभियान को ऑस्ट्रेलिया में भी बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पौधे पृथ्वी के शृंगार होते हैं। पेड़ ही पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते हैं। ग्लोबल वार्मिंग व प्रकृति संतुलन बिगड़ने से लगातार तापमान बढ़ रहा है। मौसम की प्रवृत्ति बदल रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई लाख पौधे लगाकर जोड़े 10 हजार पर्यावरण मित्र
एनआरआई विकास व रितु श्योराण ने ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि देवेंद्र सूरा ने 10 वर्ष में करीब ढाई लाख पौधे लगाकर व अभियान से 10 हजार पर्यावरण मित्रों को जोड़कर प्रशंसनीय कार्य किया है। रितु श्योराण ने पौधरोपण के बाद कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में भी ट्रीमैन के अभियान को बढ़ाने में हरसंभव मदद करेंगी।

फोटो 03- सेक्टर-23 में पत्नी रितु श्योराण, बच्चों, ट्री मैन देवेंद्र सूरा व पर्यावरण मित्रों के

फोटो 03- सेक्टर-23 में पत्नी रितु श्योराण, बच्चों, ट्री मैन देवेंद्र सूरा व पर्यावरण मित्रों के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed