फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pizza delivery boy dies due to vehicle collision

Sonipat News: वाहन की टक्कर से पिज्जा डिलिवरी बॉय की मौत

Wed, 17 Apr 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pizza delivery boy dies due to vehicle collision
गोहाना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे स्थित गोहाना बाईपास पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिज्जा डिलिवरी बॉय की मौत हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव पूठी के मनेंद्र ने बताया कि उनके भतीजे शुभम (18) पिज्जा डिलिवरी का काम करते थे। सोमवार देर रात को शुभम बाइक पर गोहाना से गांव आ रहे थे। वह जब रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे स्थित गोहाना बाईपास के पास पहुंचे तो सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। शुभम बाइक समेत सड़क पर गिर गए और अज्ञात वाहन उनके ऊपर से गुजर गया। शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed