{"_id":"66f21538cfc26edc8a00d77c","slug":"pistol-magazine-and-288-cartridges-recovered-from-the-house-of-manish-associated-with-bhau-gang-sonipat-news-c-197-1-snp1003-125028-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाऊ गैंग से जुड़े मनेश के घर से पिस्तौल, मैगजीन व 288 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाऊ गैंग से जुड़े मनेश के घर से पिस्तौल, मैगजीन व 288 कारतूस बरामद
Tue, 24 Sep 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 46: स्पेशल टास्क फोर्स, रोहतक की गिरफ्त में पहलादपुर का मनेश उर्फ माेनू। संवाद
खरखौदा। स्पेशल टास्क फोर्स रोहतक की टीम ने गांव पहलादपुर स्थित एक पशु बाड़े से भारी मात्रा में कारतूस व देशी पिस्तौल और दो मेगजीन बरामद की हैं।
यह बरामदगी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े मनेश उर्फ मोनू से की गई पूछताछ के बाद हुई है। इसके बाद पुलिस ने खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपी मनेश उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ रोहतक को हिमांशु भाऊ गैंग की तरफ से हिसार के गांव खरड़ अलीपुर में हुई हत्या के मामले में पहलादपुर निवासी मनेश उर्फ मोनू को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहा गया था।
मनेश के जांच में शामिल होने पर एसटीएफ की तरफ से की गई पूछताछ में सामने आया कि वह लूट, डकैती और हत्या के मामलों में जेल में बंद रहा है और करीब डेढ़ वर्ष पहले ही जेल से बाहर आया है। वहीं, अब उसकी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ व साहिल के साथ दोस्ती है।
विज्ञापन
इन्होंने उसे चार माह पहले ही संपर्क किया था और बताया था कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर झज्जर के गांव आसौदा के नजदीक हथियारों से भरा बैग रखा हुआ है। इसे वह अपने घर ले आया था।
एसटीएफ के एसआई मनोज की पूछताछ में यह भी सामने आया कि हिमांशु भाऊ के कहने पर मनेश ने अपनी मौसी के बेटे विक्रम के हाथों में सुंदरपुर ड्रेन, रोहतक में खरड़ गांव के सोनू के पास यह बैग डेढ़ माह पहले पहुंचाया है। लेकिन हथियारों से भरे बैग में से मनेश ने 288 कारतूस, एक पिस्तौल व दो मैगजीन मनेश ने अपने पास रख ली थी। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि मनेश हिमांशु भाई के कहने पर उसके गुर्गों को हथियार उपलब्ध करवाता है।