फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pipeline will be laid for drainage of rain water in Kharkhoda

Sonipat News: खरखौदा में बारिश के पानी की निकासी के लिए डाली जाएगी पाइपलाइन

Sun, 09 Nov 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid for drainage of rain water in Kharkhoda
फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा शहर का दृश्य। संवाद
सोनीपत। बारिश होने पर खरखौदा शहर की सड़कों पर पानी नहीं भरेगा। बारिश का पानी निकालने के लिए पुख्ता प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 42.90 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। पाइप लाइन डालने के बाद मुख्य मार्गों पर भरने वाले पानी की निकासी समस्या नहीं रहेगी। बारिश का पानी आसानी से निकल जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से शहर में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने की डीपीआर बनाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। खरखौदा में कई वर्षों से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। इसके निदान के लिए लाखों रुपये खर्च तो किए जा चुके हैं मगर समस्या दूर होने के बजाय बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी बेहतर करने के लिए कई बार मुख्यालय स्तर पर प्लानिंग तैयार की गई मगर योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। 10 साल पहले शहरी निकाय मंत्री रहते हुए कविता जैन ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर खरखौदा शहर से पानी निकासी की योजना तैयार करवाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में पौने 10 करोड़ रुपये हुए थे मंजूर
जन स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए एक परियोजना तैयार की थी जिसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया था। योजना को मुख्यालय से दिसंबर 2023 में हरी झंडी मिल गई थी। स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के लिए पौने 10 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। उसके बाद भी योजना कागजों तक सीमित रही। मई 2024 में एसएमडीए की बैठक में 42.90 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। अब आने वाले समय में शहरवासियों को बारिश के पानी से होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी।
3.8 किमी लंबी स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी
शहर के मुख्य मार्गों पर 3.8 किलोमीटर लंबी स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। पानी की निकासी के लिए तीन इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण किया जाएगा। थाना कलां रोड, सांपला रोड और मटिंडू रोड पर आईपीएस बनाए जाएंगे। इसके बाद वहां से पानी की निकासी ड्रेन नंबर आठ में की जाएगी।

खरखौदा में पानी निकासी व्यवस्था पुख्ता करने के लिए आधुनिक योजना तैयार की गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 42.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पानी निकासी के लिए तीन आईपीएस बनाए जाएंगे। शहर का पानी सीधे ड्रेन में डाला जाएगा। पाइप डालने का काम पूरा होने के बाद पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे खरखौदा वासियों को राहत मिलेगी। -कृष्ण धनखड़, अधीक्षण अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed