{"_id":"65cba2e1c65fa2529d085678","slug":"pink-toilets-will-be-built-for-women-for-rs-25-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113755-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिलाओं के लिए 25 लाख रुपये से बनेंगे पिंक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिलाओं के लिए 25 लाख रुपये से बनेंगे पिंक शौचालय
Tue, 13 Feb 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के नगर परिषद कार्यालय में रखा गया पिंक शौचालय का सैंपल। संवाद
गोहाना। नगर परिषद की ओर से महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। पिंक शौचालय के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने शौचालय का सैंपल बनाया। सैंपल पास होने के बाद इन शौचालय की खरीद की जाएगी। उसके बाद इन शौचालयों को जगह चिह्नित कर उन पर रखा जाएगा, ताकि महिलाओं को शहर में शौचालय की कमी न हो।
नगर परिषद की ओर से शहर का सुंदरीकरण करने व साफ-सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की हाउस की बैठक में कई योजना बनाई गई है, जिसमें महिलाओं के लिए पिंक शौचालय भी शामिल हैं। नगर परिषद ने इसके लिए 25 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिसमें शहर के विभिन्न पॉइंट पर पिंक शौचालय रखे जाएंगे। यह शौचालय महिलाओं के लिए हैं। नगर परिषद ने अभी तक पिंक शौचालय रखने के लिए जगह निर्धारित नहीं की है। शौचालय का सैंपल पास होने के बाद खरीद की जाएगी। उसके बाद जगह चिह्नित कर शौचालय रखे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार इन शौचालय को ऐसी जगह पर रखा जाएगा, जहां पर महिलाओं का आवागमन अधिक है और वहां शौचालय की सुविधा नहीं है।
नगर परिषद की ओर से महिलाओं के लिए 25 लाख रुपये की लागत से पिंक शौचालय खरीदे जाएंगे, जिसके लिए सैंपल मंगवाए गए हैं। सैंपल पास होने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना