{"_id":"67b1d971d00522c40e0ac401","slug":"pile-of-problems-need-of-facilities-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132379-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समस्याओं का अंबार, सुविधाओं की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समस्याओं का अंबार, सुविधाओं की दरकार
Mon, 17 Feb 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड सात में सुविधाओं की दरकार है। जिससे वार्ड के लोगों के रहन-सहन में सुधार हो सके। वार्ड में अवैध काॅलोनियों को वैध किया जा चुका है, लेकिन इन कॉलोनियों के लोग विकास की बाट जोह रहे हैं। विकास न होने के कारण वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जल्द ही शहर की सरकार बने तो उनके वार्ड में भी विकास को गति मिले और उनकी समस्याओं का निदान हो।
वार्ड सात में कुछ हिस्सा तो पहले से ही वैध है, जबकि बीते वर्ष कुछ हिस्से को वैध किया गया था। अब उस हिस्से में रहने वाले लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द विकास के द्वार खुले और उन्हें उनका हक मिल सके। उनके मोहल्ले की गलियां पक्की हों, स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण पानी गलियों में भर रहा है। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह बोले लोग
-वार्ड के कई हिस्सों में गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। पानी भी घरों के बाहर गलियों में एकत्रित हो जाता है। शहर की नई सरकार बनने पर पार्षद यहां की समस्याओं का निदान करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
-रजनेश
-गलियां कच्ची होने के साथ ही उनके क्षेत्र में पानी निकासी भी नहीं है। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। शहर की नई सरकार बनने पर विकास तेजी से कराया जाए। जिस हिस्से में काम नहीं हो सके थे, उसे भी विकास से जोड़ने का काम किया जाए।
-सोनू
-
मैंने पार्षद रहते गलियां बनवाई, पानी निकासी करवाई, वार्ड के एक हिस्से पर अवैध का टैग था उसे भी हटवाने का काम किया। जहां पर अब विकास के कार्य हो सकेंगे। लंबे समय से यहां पर रहने वाले लोग विकास न होने का दंश झेल रहे थे।
-रिंपल देवी, निवर्तमान, पार्षद