{"_id":"61aa6c0564c21e477c749ed2","slug":"pickup-driver-killed-in-roadways-bus-collision-cleaner-injured-sonipat-news-rtk631690730","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, क्लीनर चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, क्लीनर चोटिल
विज्ञापन
मुरथल के पास हाईवे पर पलटी पिकअप गाड़ी व खड़ी रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल। जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर से पहले रोडवेज बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई। रोडवेज बस ने पिकअप में पीछे से टक्कर मारी, जिससे पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई और क्लीनर चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के त्रिनगर के रहने वाले दीपक ने पुलिस को बताया कि वह मौसा यूपी के गाजियाबाद स्थित इंद्रगढ़ी आकाश नगर निवासी सुशील के साथ पिकअप गाड़ी पर क्लीनर है। उसका मौसा गाड़ी चलाता था। वह वीरवार को दिल्ली से सामान लेकर हरियाणा के पानीपत में पहुंचाने के लिए गए थे। रात को पानीपत से वापस आ रहे थे। वह मुरथल फ्लाईओवर से पहले ही थे कि उनके पिकअप को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के दोनों दरवाजे खुल गए। इस पर वह और सुशील दोनों ही पिकअप से उछलकर सड़क पर गिर गए। दीपक सड़क पर बाहर की ओर कच्चे में जाकर गिरा। इससे वह चोटिल हो गया। वहीं पिकअप चला रहा उसका मौसा सुशील कुमार जीटी रोड पर जाकर गिरा, जिससे उसका सिर सड़क से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस पिकअप को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी।
हादसे के बाद बन गए जाम के हालात
हादसे के बाद जीटी रोड पर पिकअप और रोडवेज बस खड़ी होने से जीटी रोड पर पानीपत-दिल्ली लेने पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन से उठवाकर रोडवेज बस और पिकअप को सड़क से साइड में करवाया। उसके बाद वाहनों को आगे बढ़ाया गया। काफी देर बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
वर्जन-
पुलिस ने हादसे में चोटिल क्लीनर को उपचार दिलवाया। चालक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रोडवेज बस चालक की तलाश की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।