{"_id":"624c98c605fc2b0e7e52a894","slug":"physiotherapy-will-be-done-with-state-of-the-art-machines-in-civil-hospital-increased-facilities-sonipat-news-rtk6430882150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से होगी फिजियोथेरैपी, बढ़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से होगी फिजियोथेरैपी, बढ़ी सुविधा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में नई मशीन से फिजियोथेरैपी कराता मरीज। संवाद
- फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल में अब आधुनिक मशीनों से फिजियोथैरेपी शुरू हो गई है। नई मशीनें आने के बाद अब मरीजों को फिजियोथैरेपी कराने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। मशीन कम होने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों में फिजियोथैरेपी करानी पड़ती थी। नई मशीनें आने से अब मांसपेशियों में खिंचाव, हड्डियों में दिक्कत या इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पांच लाख रुपये से फिजियोथैरेपी की चार नई मशीनें खरीदी गई हैं।
नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में पहले मशीनों की कमी होने के कारण मरीजों को परेशानी होती थी। जिसकी वजह से चिकित्सकों द्वारा बाहर फिजियोथैरेपी कराने के लिए कहा जाता था। मरीजों की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से अत्याधुनिक मशीनों की मांग के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यालय से मशीनों की खरीद करने के लिए मंजूरी मिली और अस्पताल प्रबंधन को बजट जारी किया गया। अस्पताल में पांच लाख रुपये की लागत से चार मशीनों की खरीद करके इनको केंद्र में स्थापित कराया गया है।
मरीजों को मिल सकेगी बेहतर सुविधा
फिजियोथैरेपी कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में 200 रुपये रोजाना खर्च करने पड़ते हैं। अब नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध होने के बाद फिजियोथैरेपी की बेहतर सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर जाना नहीं पडे़गा। यहां रोजाना 30 से 40 मरीज फिजियोथैरेपी कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पांच लाख रुपये से चार मशीनों की खरीद की गई है। अब मरीजों को फिजियोथैरेपी कराने के लिए निजी अस्पताल में जाना नहीं पड़ा। उन्हें फिजियोथैरेपी की सभी सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन