{"_id":"692df8cfac3c7fc2de0596bc","slug":"physical-verification-of-agricultural-equipment-received-on-subsidy-will-be-done-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1012-146081-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनुदान पर मिले कृषि यंत्रों का आज से होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनुदान पर मिले कृषि यंत्रों का आज से होगा भौतिक सत्यापन
Tue, 02 Dec 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिन किसानों ने खरीदे गए कृषि यंत्रों के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए हैं उनका भौतिक सत्यापन 2 से 4 दिसंबर तक किया जाएगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जिन किसानों ने खरीदे गए कृषि यंत्रों के बिल 30 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए हैं उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
इसके अलावा वर्ष 2024-25 के द्वितीय चरण में जिन किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन लंबित है वह भी स्कीम की गाइडलाइन के अनुसार अपना सत्यापन करवाकर 30 प्रतिशत बकाया अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की ओर से सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन 2 दिसंबर को, बेलिंग मशीन, स्ट्रॉ रैक, रोटरी स्लेशर का भौतिक सत्यापन 3 दिसंबर को, शेष लोडर, जीरो टील, सुपर एसएमएस, रीपर बाइंडर, स्मार्ट सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एमबी प्लॉ, क्रॉप रीपर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, सर्फेस सीडर व टेडर मशीन का भौतिक सत्यापन 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
सोनीपत, मुरथल व राई खंड में स्थित किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन निर्धारित कृषि यंत्रों की तिथि के अनुसार एजुकेशन सिटी राई के गेट पर, खरखौदा खंड के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन मटिंडू रोड के साथ लगते खरखौदा बाईपास पर किया जाएगा।
गन्नौर खंड के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन अनाज मंडी गन्नौर, गोहाना, मुंडलाना तथा कथूरा खंड के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई सब्जी मंडी गोहाना में किया जाएगा।
उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह अपने कृषि यंत्रों सहित समय पर उपस्थित हों ताकि भौतिक सत्यापन के बाद अनुदान राशि उनके के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा सके।