{"_id":"686ece5e98ea44ba18035ec2","slug":"petrol-pump-salesman-robbed-after-pouring-chilli-powder-in-his-eyes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139143-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को लूटा
Thu, 10 Jul 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक आए और सेल्समैन से बाइक में पेट्रोल भरवाया। जब सेल्समैन बकाया पैसे लौटाने लगा तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तीन हजार रुपये छीन लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सेल्समैन की शिकायत पर शहर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेल्समैन बलवान ने पुलिस को बताया कि वह खानपुर कलां रोड स्थित हिंदुस्तान फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता है। सोमवार रात को उसकी ड्यूटी थी। रात लगभग नौ बजे बाइक पर दो युवक आए और 50 रुपये का पेट्रोल भरवाकर उसे 100 रुपये दिए।
जब वह बकाया रुपये लौटा दिया तो युवकों ने कहा कि उन्हें पानीपत जाना है। 50 रुपये का और पेट्रोल भरवाया। युवकों ने कहा कि उन्हें तो घरौंडा जाना है। इसके बाद 80 रुपये का और पेट्रोल भरवाकर उसे 100 रुपये दे दिए। उसने जेब से नकदी निकालकर 20 रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनके हाथ से नकदी छीन ली। कुछ नोट पंप के फर्श पर बिखर गए। सेल्समैन बलवान के अनुसार बदमाश उनसे तीन हजार रुपये छीनकर ले गए हैं।